CGBSE 12th Hindi Supplymentry Exam Question Paper 2022

CGBSE 12th Hindi Supplymentary Model Paper 2022 : छत्तीसगढ़ 12वी हिन्दी पूरक परीक्षा 2022 प्रश्न पत्र


प्रिया विद्यार्थी आज की इस पोस्ट में हम आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2022 ( CG Board Supplymentary Exam Paper 2022) के लिए मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएंगे। जिन प्रश्नों को तैयार करके सभी छात्र सीजी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 ( CGBSE Supplymentry Exam 2022 ) में पास हो सकते हैं। हमारी वेबसाइट www.hcwriting.com पर आपको कक्षा 10वी 12वी सभी विषय के प्रश्न पत्र (CG Board 10th 12th Supply Exam Question Paper 2022) दिए जाएंगे।


CGBSE Supplymentry Exam Paper Pattern 2022 : छत्तीसगढ़ पूरक परीक्षा पेपर 2022 कितने अंक की होगी


छत्तीसगढ़ पूरक परीक्षा 2022 पैटर्न से, आप प्रश्नों की कुल संख्या, परीक्षा का समय, अंक वितरण और कुल अंकों के बारे में जान सकते हैं। परीक्षा की ठीक से तैयारी के लिए सीजीबीएसई पूरक परीक्षा पैटर्न ( CG Board Supplymentary Paper Pattern 2022) को जानना काफी लाभकारी है।


) कक्षा 10 और 12 के लिए सीजीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है।


2) कक्षा 10वी की परीक्षाओं में सैद्धांतिक परीक्षा 75 अंकों का होता है और परियोजना कार्य 25 अंकों का होता है। 

3) कक्षा 12 की परीक्षाओं में सैद्धांतिक परीक्षा के लिए कुल 70 अंक हैं, जबकि प्रायोगिक या परियोजना कार्य के लिए 30 अंक हैं।


4)10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाएँ तीन घंटे की होती हैं।


5) गलत प्रयास के लिए कोई नकारत्मक अंकन यानी नेगेटिव मार्किंग नहीं है।


इन्हे भी पढ़े – 


CG Board 12th Physics Supplymentary Paper 2022 – Click Here

CG Board 12th English Supplymentary Paper 2022 – Click Here

CG Board 12th Chemistry Supplymentry Question Paper 2022Click Here

 
CG Board 10th 12th Supplymentary Exam 2022 Date Apply Online – Click Here


छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वी भौतिक विज्ञान सप्लीमेंट्री पेपर 2022 के लिए क्लिक करें


CGBSE 10th 12th Rechecking Retotaling, Answersheet Copy 2022 Last Date – Click Here

CG Board 12th Hindi Supplymentary Question Paper 2022 :  सीजी बोर्ड 12वी हिन्दी पूरक परीक्षा पेपर 2022


                                            प्रादर्श प्रश्नपत्र -1 कक्षा 12वीं
                            विषय – हिन्दी (010)


निर्धारित समय 03

घण्टेअधिकतम अंक – 80


सामान्य निर्देश :• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
• इस प्रश्न पत्र में तीन खण्ड हैं क. ख. ग. ।
• यथासंभव तीनों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखिए।
• एक अंक के प्रश्नों के उत्तर लगभग 15-20 शब्दों में लिखिए। • 02 अंकों के प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए।
• 03 अंकों के प्रश्नों के उत्तर लगभग 60-70 शब्दों में लिखिए। • 04 अंकों के प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 100 शब्दों में लिखिए।
• 05 अंकों के प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 150 शब्दों में लिखिए।


                    खंड – क   ( अंक 12)


प्रश्न क्रमांक 1 :- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए


 ” सिने जगत के अनेक नायक नायिकाओं, गीतकारों, कहानीकारों और निर्देशकों को हिन्दी के माध्यम से पहचान मिली हैं। यही कारण है कि गैर- हिन्दीभाषी कलाकार भी हिन्दी की ओर आए हैं। समय और समाज के उभरते सच को परदे पर पूरी अर्थवत्ता में धारण करने वाले ये लोग दिखावे के लिए भले ही अंग्रेजी के आग्रही हो, लेकिन बुनियादी और जमीनी हकीकत यही है कि इनकी पूँजी, इनकी प्रतिष्ठा का एकमात्र निमित्त हिन्दी ही है। लाखों करोड़ों दिलों की धड़कनों पर राज करने वाले ये सितारे फिल्म और भाषा के सबसे बड़े प्रतिनिधि हैं।
छोटे परदे के आम जनता के घरों में अपना मुकाम बनाया तो लगा हिन्दी आम भारतीय की जीवन शैली बन गई। हमारे आद्य ग्रंथों रामायण और महाभारत को जब हिन्दी में प्रस्तुत किया गया तो सड़कों को कोलाहाल सन्नाटे में बदल गया ” बुनियाद और हम लोग से शुरू हुआ सोप – आपेरा का दौर हो या सास बहू धारावाहिकों का, से सभी हिन्दी की रचनात्मकता और उर्वरता के प्रमाण हैं। कौन बनेगा करोड़पति से करोड़पति चाहे जो बने हों पर सदी के महानायक की हिन्दी हर दिल की धड़कन और हर धड़कन की भाषा बन गई सुर और संगीत की प्रतियोगिताओं में कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र असम, सिक्किम जैसे गैर हिन्दी क्षेत्रों के कलाकारों ने हिन्दी गीतों के माध्यम से पहचान बनाई ज्ञान गंभीर डिस्कवरी चैनल हो या बच्चों को रिझाने लुभाने वाला टॉम ऐड जेरी’ इनकी हिन्दी उच्चारण की मिठास और गुणवत्ता अद्भुत प्रभावी और ग्राह्य है। धर्म, संस्कृति, कला, कौशल, ज्ञान विज्ञान सभी कार्यक्रम हिन्दी की संप्रेषणीयता के प्रमाण हैं।

प्रश्न :- 1. गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। 
2. गैर हिन्दी भाषी कलाकारों के हिन्दी सिनेमा में आने का कोई एक कारण लिखिए।
 3. छोटा परदा से क्या तात्पर्य है? इसका आम जनजीवन की भाषा पर क्या प्रभाव पड़ा?
 4. कुछ बहुप्रचलित और लोकप्रिय धारावाहिकों के उल्लेख से लेखक क्या सिध्द करना चाहते है? 
5. सदी का महानायक से लेखक का संकेत किस फिल्मी सितारे की ओर है और लोगों पर इनका क्या असर हुआ?
6. फिल्म और टी. वी. ने हिन्दी के प्रचारप्रसार में क्या भूमिका निभाई है? संक्षेप में लिखिए।
7.उच्चारण और भारतीय शब्दों में निहित उपसर्ग और प्रत्यय को छाँट कर लिखिए।

प्रश्न – 2 निम्नलिखित काव्यांश की व्याख्या करे
जितना अधिक सहा उतना ही नाम तुम्हारा टेट लिया मरूस्थलों के तपते पथ में तू ही मेघ झड़ी है माँ, मेरी उंगली थामे मेरे बिल्कुल पास खड़ी रही माँ राहें जिसकी मंजिल होंगी उसको तो चलना ही होगा, जो बसंत का अधिकारी है उसको तो जलना ही होगा, ऋतुचक्र की हर बेला में तू ही पुष्प लही है माँ, मेरी उंगली थामे बिल्कुल पास खड़ी रह माँ


प्रश्न 1 माँ के स्नेह को कवच कुण्डल क्यों कहा गया है?
2. विषम परिस्थितियों में माँ ही क्यों याद आती है?
3. मरूस्थलों के तपते पथ में तू ही मेध झड़ी है मपंक्ति का भाव लिखिए।
4. उन पंक्तियों को उधृत कीजिए जिनका भाव है- “जीवन में विविध अनुभवों के बीच माँ का साथ फूलों जैसा सुहाना होता है। “

                               खण्ड-ख
प्रश्न क्रमांक 3: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए –
(5 अंक )


1. बिन पानी सब सून
2. राष्ट्रीय एकता
3. साइबर अपराध का आतंक।
4. कामकाजी महिलाओं की समस्या 


प्रश्न क्रमांक 4 – अपने क्षेत्र में एक सड़क चौड़ा करने के बहाने आवश्यकता से अधिक काटे गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए वन एवं पर्यावरण विभाग को पत्र लिखिए(5)                       अथवा


अपनी शाला के प्राचार्य को पत्र लिखिए जिसमें आपके सहपाठियों के प्रशंसनीय और साहसिक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करने का अनुरोध हो।

प्रश्न क्रमांक 5 :- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (1X4=4)


 1. पेज थ्री’ पत्रकारिता को क्या तात्पर्य है ?
2. फ़्लैश या ब्रेकिंग न्यूज किसे कहते हैं?
3. जनसंचार का सबसे पहला महत्वपूर्ण तथा सार्वजानिक विस्तृत माध्यम कौन सा है ? 
4. संपादकीय किसे कहते हैं?


प्रश्न क्रमांक 6 :- नाटक के मूल तीन तत्वो (अंगों का वर्णन कीजिए।  

                       अथवा
कहानी के प्रमुख तीन तत्वो को संक्षेप में समझाइए।

प्रश्न क्रमांक 7-“दीवाली मेला ” या स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम विषय पर एक फीचर तैयार कीजिए।
अथवा  ” प्रकृति के रखरखाव के प्रति उदासीन आधुनिक मानव विषय पर फीचर लिखिए।

                   ( खंड – ग )
प्रश्न क्रमांक 8 :- निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए


” कविता एक खिलना हैं फूलों के बहानेकविता का खिलना भला फूल क्या जाने।बाहर भीतरइस घर उस घर बिना मुरझाए महकने के मानेफूल क्या जाने ?कविता एक खेल है, बच्चों के बहानेबाहर भीतरयह घर वह घरसब घर, एक कर देने के मानेबच्चा ही जान।
प्रश्नोत्तर  (2×3-6)


1. बिना मुरझाए महकना कवि ने किसके संदर्भ में कहा है?

2. कवि के अनुसार कविता क्या है ?

 3. बच्चों के बहाने कविता को एक खेल क्यों माना गया है?
                      अथवा


“” सबसे तेज बौछारें गयीं भादो गयासवेरा हुआखरगोश की आँखों जैसा लाल सवेराशरद आया पुलों को पार करते हुए अपनी नयी चमकीली साइकिल तेज चलाते हुएघंटी बजाते हुए जोर-जोर सेचमकीले इशारों से बुलाते हुए पतंग उड़ाने वाले बच्चों के झुंड कोचमकील इशारों से बुलाते हुए औरआकाश को इतना मुलायम बनाते हुए कि पतंग ऊपर उठ सके 


प्रश्नोत्तर :1. इस काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम बताइए।

2. इस काव्यांश में प्रातः काल का वर्णन किस प्रकार हुआ है ?

3. तितलियों की नाजुक दुनिया से कवि का क्या आशय हैं?

प्रश्न क्रमांक 9 :- निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए – कुल अंक 04


” प्रात नम था नीला शंख जैसेभोर का नमराख से लीपा हुआ चौका (अभी गीला पड़ा है)बहुत काली सिल जरा से लाल केसर सेकि जैसे धुल गई हो “


प्रश्नोत्तर -1. काव्यांश में प्रयुक्त अलंकार को पहचान कर लिखिए ?

2. काव्यांश के भाव सौन्दर्य को स्पष्ट कीजिए ?


प्रश्न क्रमांक 10 : निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (2×3-6) 


1. बादल राग कविता में अस्थिर सुख पर दुःख की छाया पंक्ति में दुःख की छाया गया हैं और क्यों ? 
2. पेट की आग का शमन ईश्वर (राम) भक्ति का मेघ ही कर सकता है। तुलसी की यह काव्य सत्य, क्या इस समय का भी युग सत्य है ? तर्क संगत उत्तर दीजिए।
 3. शायर के अनुसार खुद का परदा खोलने से क्या आशय है ?

प्रश्न क्रमांक 12 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए


1. व्यक्ति की निर्बलता कब प्रकट होती है?
2. लुट्टन पहलवान ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मेरा गुरू कोई पहलवान नहीं, यही ढोल हैं?
3. नमक की पुड़िया ले जाने के संबंध में सफिया के मन में क्या द्वन्द्व था ?
4. जाति प्रथा को श्रम विभाजन का ही एक रूप न मानने के पीछे डॉ. अंबेडकर के क्या तर्क हैं?

प्रश्न क्रमांक 13 :-  (4 अंक )

1) यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती हैं लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?
2) जूझ शीर्षक के औचित्य पर विचार करते हुए यह स्पष्ट करें कि क्या यह शीर्षक कथा नायक की किसी केन्द्रीय चारित्रिक विशेषता को उजागर करता है?
3) सिंधु सभ्यता साधन संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था। कैसे ?
4) टूटे-फूटे खंडहर, सभ्यता और संस्कृति के इतिहास के साथ साथ धड़कती जिंदगियों के अनछुए समयों का भी दस्तावेज होते हैं इस कथन का भाव स्पष्ट कीजिए।
5) ऐन कौन थी ? उसकी डायरी को इतिहास का महत्वपूर्ण दस्तावेज क्यों माना जाता है ?
6)  की डायरी में किट्टी को क्या क्या जानकारियाँ दी है? ‘डायरी के पन्ने पाठ के आलोक को स्पष्ट कीजिए

Leave a Comment