Har Ghar Tiranga Essay In Hindi| हर घर तिरंगा निबंध

Har Ghar Tiranga Essay in Hindi ! दोस्तो आज की पोस्ट में हम हर घर तिरंगा निबंध के बारे में पढ़ेंगे। यह लेख स्कूल और कॉलेजों के छात्रों के लिए उपयोगी होगा जो हर घर तिरंगा निबंध ( Har Ghar Tiranga Essay In hindi ) के बारे में जानकारी की तलाश में हैं । यह निबंध बहुत ही सरल और याद रखने में आसान है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े सभी विषय जैसे हर घर तिरंगा हिंदी निबंध, हर घर झंडा निबंध, हर घर तिरंगा पर भाषण, हर घर तिरंगा स्लोगन स्कूल में कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11,और 12 में  पूछे जाते है। इसलिए आज हम  Har Ghar Tiranga Essay in Hindi के बारे में बात करेंगे।

Har Ghar Tiranga Essay In Hindi

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अब ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम पर काम चल रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के सभी स्कूल कॉलेजों में छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिसका विषय हर घर तिरंगा होगा। अगर आप भी हर घर तिरंगा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो इस लेख से आपको काफी मदद मिलेगी क्योंकि यहां हम आपको हर घर तिरंगा पर निबंध, भाषण, चित्र, स्लोगन उपलब्ध कराएंगे। हर घर तिरंगा अभियान 11 से लेकर 17 अगस्त तक चलेगा।

हर घर तिरंगा निबंध

“घर घर मे हम तिरंगा लहराएंगे आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे” “

परिचय :- किसी भी देश का राष्ट्रीय झंडा उस देश के लिए सम्मान तथा गर्व की बात होती है। इस बार हमारे भारत की आजादी का जश्न खास होगा। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे इस बार हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस के तहत देश के 20 करोड से ज्यादा घरो मे जनभागीदारी से तिरंगा फहराया जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का इतिहास : प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक भारत तक हर काल मे एक झण्डा हुआ करता था । प्राचीन भारत मे जब हिन्दू शासको की बहुलता थी तब ध्वज के रूप मे भगवे को पूजा जाता थी। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ को बनाने मे आपसी मतभेद बहुत ही ज्यादा थे। लेकिन कुछ बुद्धिमान व्यक्तियों के कारण ध्वज को तीन मुख्य भागों मे बांट दिया गया। इसे भारत देश के शांतिप्रय, विकास और कृषि का सूचक माना जाने लगा। भारतीय इतिहास का सबसे पहला झंडा भगिनी निवेदिता द्वारा बनवाया गया था। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ को इसके वर्तमान स्वरूप मे 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था ।

Also Read:-

हर घर तिरंगा अभियान

हमारे लिए तिरंगा बेहद महत्वपूर्ण और गौरव का विषय है । देश मे 15 अगस्त थानी स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियां हो चुकी है। अबकी बार यह बेहद खास होगा, क्योकि देश इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। भारत सरकार आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर इसे ‘ आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप मे मनाने जा रही है । 15 अगस्त का दिन उन वीरो की गाथा तथा बलिदान का प्रतीक है जिन्होने अपनी जान की ना परवाह करते हुए हमें आजादी दिलाई थी। हमारा लक्ष्य हो कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे भारत देश में राष्ट्रध्वज फहराया जाए। सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक औद्योगिक इकाइयों अन्य प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर ध्वजारोहण हो, जहां सभी अमृत सरोवरों पर झंडा फहराया जाए।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य : हर घर तिरंगा अभिमान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे शुरू किया गया है। यह अभियान नागरिको के दिलो मे देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी करेगा | हर भारतवासी को अपने घर मे तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

हर घर तिरंगा निबंध निष्कर्ष : अनेक पढ़ाव को पार कर राष्ट्रध्वज तिरंगा आज भारत की शान है। राष्ट्रध्वज का अपमान देश का अपमान है। राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित सभी उपदेशो का हम सबको गंभीरता से पालन करना होगा ताकि ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान एक सफल अभियान बन सके | इसमे समरस भाव के साथ हर प्रदेशवासी को सहभाग करना चाहिए ।

” तिरंगा हमारी शान है रखेगे सर हमेशा ऊचा, जब तक जान है”

मै आशा करती हूँ कि हर घर तिरंगा पर लिखा यह निबंध ( हर घर तिरंगा हिंदी निबंध ) । Har Ghar Tiranga Essay in Hindi ) आपको पसंद आया होगा I साथ ही साथ आप यह निबंध/लेख अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा ( Share) करेंगें I

Also Read:-

Leave a Comment