Masik Aakalan 2022 23 Class 8 SST Paper

बच्चो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ मासिक आकलन 2022 ( Masik Aakalan 2022 23) शुरू हो चुके हैं। हमारी वेबसाइट पर हम आपको मासिक आकलन माह जुलाई 2022 कक्षा आठवीं सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य / प्रयोजना कार्य के उत्तर के उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पोस्ट में आपको छत्तीसगढ़ मासिक आकलन, त्रैमासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल पेपर भी दिए जाएंगे। 

Masik Aakalan 2022 23 8th Class July

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए जारी दिशा निर्देश में कक्षा 1 से 5 के लिए नये आकलन एवं ग्रेडिंग सिस्टम के तहत पूरे सत्र में 6 मासिक आकलन के अतिरिक्त त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए जारी दिशा निर्देश में कक्षा 6 से 8 के लिए नये आकलन एवं ग्रेडिंग सिस्टम के तहत पूरे सत्र में 6 मासिक आकलन के अतिरिक्त त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन किए जाएंगे।

Masik Aklan 2022 Pdf Download

मासिक आकलन जुलाई 2022 कक्षा आठवीं पेपर  : बच्चो जैसा की आप सभी जानते है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त से आपके Masik Aklan 2022, Masik Test July 2022 शुरू होने जा रहे हैं। Masik Aklan 2022 class 8 का पेपर का पूरा उत्तर आप को हमारी वेबसाइट  पर दिए जाएंगे। 

मासिक आकलन 2022 8वी सामाजिक विज्ञान 

सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्र.1 नवीकरणीय संसाधन है।

(अ) पवन ऊर्जा

(ब) कोयला

(स) पेट्रोलियम

(द) प्राकृतिक गैस

प्र. 2. एक बच्चे की उम्र 14 वर्ष से कम है, वह ईट भट्टी में काम करता है, इससे उस बच्चे के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा।

(अ) समानता का अधिकार

(ब) स्वतंत्रता का अधिकार

(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार

(क) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

प्र. 3. लिखित इतिहास के अंतर्गत आता है।

(अ) साहित्यिक रचनाएँ, उपन्यास, दस्तावेज, जीवनी।

(क) रेडियो, टी.ली.

(स) लोगों के अनुभव के द्वारा 

क) उपर्युक्त सभी

Class 8 Masik Aakalan July Question Paper PDF

 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्र.4. भारत कौन-कौन से यूरोपीय देशों के साथ समुद्री मार्ग से व्यापार करता है?

प्र.5. हमारे देश का संविधान कब लागू हुआ?

उत्तर – हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 तक तैयार हो गया था. 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ।

प्र.6. संसाधन संरक्षण के कोई दो उपाय लिखिए।

उत्तर – संसाधन संरक्षण के 2 उपाय निम्नलिखित हैं।

1) प्राकृतिक संसाधनों का अधिक उपयेाग करना बंद कर देना चाहिए।

2) वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जंगली जानवरों का शिकार करना बंद कर दिया जाना चाहिए।

3)किसानों को मिश्रित फसल की विधि, उर्वरक, कीटनाशक और फसल चक्र के उपयोग को सिखाया जाना चाहिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

 प्र. 7. परिवहन एवं संचार सुविधाएँ बढ़ने से हमें क्या-क्या लाभ हुआ?

उत्तर -आज हमारे पास परिवहन और संचार के साधनों की एक विशाल विविधता है। हम कम समय में आराम और सुरक्षा के साथ पूरी दुनिया की यात्रा कर सकते हैं। हम दुनिया के अन्य देशों के सामानों के साथ अपने माल का आदान-प्रदान कर सकते हैं। हम अपने से हजारों किलोमीटर दूर रहने वाले अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। भूमि, समुद्र और वायु द्वारा अच्छा परिवहन आजकल बहुत आवश्यक है। यह शहर से शहर, देश से देश और महाद्वीप से महाद्वीप तक लोगों, खाद्य पदार्थों और अन्य उत्पादों की आसान आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है।

प्र. 8. विद्यालय के प्रति आपके क्या अधिकार एवं कर्तव्य हैं?

उत्तर -विद्‌यार्थी का अपने विद्‌यालय के प्रति भी दायित्व बनता है । हमे अपने विद्‌यालय को उन्नत बनाने में यथासंभव योगदान करना चाहिए । विद्‌यालय को स्वच्छ रखने में मदद करे तथा अपने अन्य सहपाठियों को भी विद्‌यालय की स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित करे । इसके अतिरिक्त वह कभी भी उन तत्वों का समर्थन न करे जो विद्‌यालय की गरिमा एवं उसकी संपत्ति को किसी भी प्रकार से हानि पहुँचाते हैं । वह विद्‌यार्थी जो विध्वंसक कार्यों में विशेष रुचि लेता है, उसे विद्‌यार्थी कहना ही उचित नहीं है ।

प्र.9. अपने आस-पास के संसाधनों के नाम लिखिए।

CG Class 8 Monthly Assessment 2022 – प्रश्न पत्र ऐसा आएगा :-

माह जुलाई एवं अगस्त के मासिक आकलन हेतु कक्षा 1 से 8 तक परिषद् द्वारा मॉडल आंसर सहित सेम्पल के तौर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

• माह जुलाई एवं अगस्त का मासिक आकलन इन्हीं प्रश्न पत्रों से किया जाना होगा ।

• अन्य माह के प्रश्न पत्र सेम्पल प्रश्न पत्र के अनुरूप निर्धारित पाठ्यक्रम एवं ब्लूप्रिंट के आधार पर शिक्षक स्वयं बनाएंगे।

• इस हेतु परिषद् द्वारा कक्षावार, विषयवार प्रश्न बैंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

मासिक आकलन प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा

मासिक आकलन 2022 कितने अंक की होगी :-

मासिक आकलन प्रत्येक विषय के लिए 25 अंक का होगा, जिसमें कक्षा 1 एवं 2 के लिए 15 अंक लिखित एवं 10 अंक प्रायोगिक / प्रदत्त कार्य / प्रोजेक्ट कार्य पर होंगे।  कक्षा 3 से 8 तक 20 अंक लिखित एवं 05 अंक प्रायोगिक / प्रदत्त कार्य / प्रोजेक्ट कार्य पर होंगे।

Leave a Comment